What is Special Education?
Education is a device to develop the abilities and potentials which have been bestowed upon one’s mind through systematic studies. Intellectually disabled, though, have lesser mental capabilities, yet have many abilities and potentials which can be developed with extra efforts, special educational tools and techniques.
Special education requires an individually structured programme for each child, expert handling, personalized teaching, multisensory approach of teaching and above all patients on the part of teachers as well as parents. All this is not generally available in conventional school set ups. Our current educational system unfortunately often overlooked the unique needs of children with intellectual disabilities. Their potential remains untapped and they are labelled with terms like “Low IQ, Mentally Retarded”, this is where the special education steps in.
Special education means specially designed instructions which meet the unusual needs of exceptional students. Special material, teaching techniques, equipments & facilities may be required.
Hallanan & Kaufmen
विशेष शिक्षा क्या है?
शिक्षा ईश्वर प्रदत्त मानसिक क्षमताओं का क्रमानुसार प्रशिक्षण एवं अध्ययन द्वारा विकास का साधन है। बौद्धिक दिव्यानगों की यद्यपि मानसिक क्षमताऐं कम होती हैं तथापि ईश्वर ने उन्हे अनेक क्षमताऐं भी दी हैं जिनको अतिरिक्त प्रयास एवं विशेष शिक्षा विकसित किया जा सकता है।
विशेष शिक्षा में
- प्रत्येक बच्चे का पाठयक्रम उसकी क्षमता एवं रुझान के अनुसार तैयार किया जाता है।
- प्रत्येक कक्षा में 6-8 बच्चे होते हैं जिससे शिक्षक का व्यक्तिगत ध्यान बच्चे को मिलता है।
- शिक्षक बौद्धिक दिव्यानगों की शिक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होते हैं
- पाठ्यक्रम के अतिरिक्त निम्न द्वारा भी बच्चों के विकास में मदद मिलती है
- बच्चों को दैनिक दिनचर्या के कार्यों में सक्षम बनाना
- संगीत, क्राफ्ट, स्पेशल खेल कूद आदि का प्रशिक्षण
- फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, आक्यूपैशनल थेरेपी आदि के द्वारा भी मस्तिष्क के विकास में मदद मिलती है।
वर्तमान व्यवस्था में ये सभी चीजें एक सामान्य स्कूल में उपलब्ध नहीं होती है। अतः जैसे ही माता पिता को यह एहसास होता है की उनके बच्चे का मानसिक अथवा शारीरिक विकास सामान्य बच्चे से कम है उन्हे बच्चे को शीघ्र अति शीघ्र स्पेशल स्कूल में लाकर जांच करानी चाहिए। छोटी आयु में बच्चे को विशेषज्ञ शिक्षकों की देखभाल से उनकी क्षमताओं का विकास करने की संभावना अधिक होती है।

